home page

जादू देश का अति प्राचीन विज्ञान एवं कला : जूनियर ओपी शर्मा

 | 
जादू देश का अति प्राचीन विज्ञान एवं कला : जूनियर ओपी शर्मा


प्रयागराज, 19 मार्च (हि.स.)। आदिकाल से अब तक भारत का प्राचीनतम जादू कला पूरे विश्व के लिए एक रहस्य बना है। जबकि यह विज्ञान का आविष्कार है। हालांकि कुछ लोग इसके सहारे ढोंग फैलाये। यह बात गुरुवार को प्रयागराज शहर में लगभग नौ वर्ष बाद एक फिर नये प्रयोगों के साथ एक माह के लिए 20 मार्च से प्रदर्शन शुरू करने से पूर्व मीडिया से वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश में ही नहीं देश एवं विदेश के प्रसिद्ध जादूगर ओपी शर्मा के बेटे जूनियर ओपी शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि जादू शब्द सुनते ही लोगों को भूत-पिशाच और तंत्र-मंत्र का आभास होने लगता है। जिसका भय लोगों के दिलों दिमाग पर आज भी बना है। जबकि जादू विज्ञान का आविष्कार एवं कला है। यह हमारे देश की अति प्राचीन कला है। हालांकि इसका ज्ञान हासिल करने वाले कुछ लोगाें ने इसका प्रयोग करके समाज में भ्रम फैलाया है । इसी डर का फायदा उठाकर कुछ लोग ढोंग करते हुए तांत्रिक एवं अपने आप को सिद्ध पुरुष कहलाने वाले लोग छोटे-छोटे जादू सीखकर लोगों को चमत्कार दिखाकर ठगने का काम कर रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि जादू एवं कला रूपी विज्ञान का प्रदर्शन करके देश एवं समाज में व्याप्त भय एवं भ्रांतियों, कुरीतियों के प्रति देश के नागरिकों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं। देश में केरल राज्य में ही एक विद्यालय संचालित हो रहा है। हमारी मांग है कि उत्तर प्रदेश में भी इस कला को संरक्षित करने के लिए स्कूल की स्थापना की जाय।

जादूगर जूनियर ओपी शर्मा ने बताया कि प्रयागराज में लगभग नौ वर्ष बाद 20 से शुरू होगा। प्रत्येक दिन दो शो होगा, पहला शो 2 बजे से 4 बजे तक, दूसरा शो 7 बजे समाप्त होगा। रविवार को तीन शो चलेगा। शनिवार को ईद के मौके पर भी तीन शो चलेगा। शनिवार को पहला शो एक बजे, 4 बजे, शाम 7 से चलेगा। शो का उद्घाटन इलाहाबाद संसदीय सीट से सांसद उज्जवल रमण और प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी के हाथों 20 मार्च की शाम 7 बजे शहर के राजर्षि टंडन मंडपम में होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल