ज्ञान दर्पण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
प्रयागराज, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रामदुलारी बचऊ लाल जायसवाल पीजी कॉलेज में में स्मृतिशेष श्रद्धेय राकेश जायसवाल समाजोत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित ज्ञान दर्पण प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक लक्ष्मी नारायण जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 115 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल प्रजापति को एलईडी टीवी, द्वितीय स्थान मोहनी दूबे को कूलर तथा तृतीय स्थान निखिल मौर्य को कुर्सी-मेज देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 112 प्रतिभागियों को भी विभिन्न उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर आर.डी. कन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रबंधिका पारुल जायसवाल, प्रधानाचार्य अमर सिंह, उप प्रधानाचार्य आनंद पांडे, प्रवक्ता गणेश गुप्ता, स्वयं प्रकाश, किरण, रोशनी, मुस्कान, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डिग्री कॉलेज के परीक्षा एवं प्रतियोगिता सचिव सोहन विश्वकर्मा, सुनील मौर्य, विवेक श्रीवास्तव, राहुल, विशाल पाठक, अभिषेक मिश्रा, बैजनाथ सिंह, सपना साहू व कुलदीप मिश्रा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सोनू केसरवानी द्वारा किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

