home page

मानव सेवा ही सच्ची धर्म सेवा : डॉ. बी. के. कश्यप

 | 
मानव सेवा ही सच्ची धर्म सेवा : डॉ. बी. के. कश्यप


प्रयागराज, 25 जून (हि.स.)। मानव सेवा ही सच्ची धर्म सेवा है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जीवन की अंतिम सांस तक सनातन धर्म, गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा तथा धार्मिक एवं सामाजिक कल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहेंगे। यह बातें गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शिव दरबार शनिदेव धाम सिद्धपीठ, शिवरतन का पुरवा, बिजलीपुर (नवाबगंज), प्रयागराज परिसर स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में इस अवसर पर निषादराज गुह के मूल वंशज डॉ. बी.के. कश्यप निषाद ने कही।

उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्यों से उन्हें आत्मिक सुख और आनंद की अनुभूति प्राप्त होती है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपने सामर्थ्य के अनुसार धर्म, सेवा, सहयोग और जनकल्याण के कार्यों में भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम ने समाज में सेवा, सद्भाव और परोपकार का संदेश प्रसारित किया तथा निर्जला एकादशी के पर्व को जनसेवा के माध्यम से सार्थक बनाया।

एकादशी के पावन अवसर पर शिव दरबार शनिदेव धाम सिद्धपीठ, शिवरतन का पुरवा, बिजलीपुर (नवाबगंज), प्रयागराज परिसर स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर में सेवा, दान और धर्म का प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के बीच निशुल्क मिट्टी के घड़ों का वितरण किया गया तथा मीठे शरबत की सेवा कर लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मंदिर के पुजारियों, ग्रामीण अंचल के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क घड़े वितरित किए गए। साथ ही जनकल्याण की भावना से पंखे, छाते एवं वस्त्रों का भी दान किया गया। इस सेवा कार्य से उपस्थित श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को हृदय से आशीर्वाद दिया।

यह पुण्य कार्य निषादराज गुह के मूल वंशज डॉ. बी.के. कश्यप निषाद (श्रृंगवेरपुर धाम, प्रयागराज) तथा संजय तिवारी (जिलाध्यक्ष गंगापार, प्रयागराज, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं अध्यक्ष, शिव दरबार शनिदेव धाम, प्रयागराज) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

डॉ. बी.के. कश्यप निषाद एवं संजय तिवारी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची धर्म सेवा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल