home page

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे प्रयागराज, अलग-अलग जगहाें पर दाे नवदंपतियाें काे दिए आशीर्वाद

 | 
मुख्यमंत्री योगी पहुंचे प्रयागराज, अलग-अलग जगहाें पर दाे नवदंपतियाें काे दिए आशीर्वाद


मुख्यमंत्री योगी पहुंचे प्रयागराज, अलग-अलग जगहाें पर दाे नवदंपतियाें काे दिए आशीर्वाद


प्रयागराज, 08 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को लगभग दो घंटे के प्रवास पर प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिये और उसके बाद रात में लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शाम 5.25 बजे अमौसी एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा रवाना हुए और करीब छह बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वह कार द्वारा एयरफोर्स स्टेशन बमरौली पहुंचे, जहां एयर मार्शल अमन कपूर की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल हुए।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुराने यमुना ब्रिज के निकट स्थित बोट क्लब त्रिवेणी पहुंचे। यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति समित गोपाल के पुत्र के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज में उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी मौजूद रहे। मंत्री नन्दी ने नवविवाहित दंपति को सुखद, सफल और उज्ज्वल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित अतिथियों, परिजनों और शुभचिंतकों से भेंट कर उनका अभिवादन भी किया।

विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद मुख्यमंत्री लगभग रात आठ बजे बमरौली एयरपोर्ट से राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और विभिन्न स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल