home page

छठ पूजा : घाटों से सड़कों तक मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक

 | 
छठ पूजा : घाटों से सड़कों तक मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक


छठ पूजा : घाटों से सड़कों तक मुस्तैद रहे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में निभाई अहम भूमिका

प्रयागराज, 15 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर गंगा और यमुना के तटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस के अधिकारी और स्वयंसेवक पूरी तरह मुस्तैद रहे। उन्होंने पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम तरीके से घाटों तक पहुंचने में मदद की।

प्रयागराज में गंगा, यमुना और अन्य प्रमुख जल स्रोतों के घाटों के साथ ही मुख्य मार्गों पर भी सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित रास्तों से घाटों तक पहुंचाया और भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

छठ पर्व के दौरान संगम किला घाट पर सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात वार्डनों और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अजय पाल शर्मा, डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा और रौनक गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

व्यवस्था को सफल बनाने में महेन्द्र सक्सेना, मनी मेहरा, रामजी पांडेय, श्रीकृष्ण तिवारी, दुकानजी, सुरेन्द्र यादव, आशीष बाजपेई, रवि शंकर द्विवेदी, मार्कण्डेय राय, मो. याकूब, रमन जैन, पूनम गुप्ता, राजकुमार, अजितेन्द्र जायसवाल और अबरार सहित विभिन्न प्रखंडों के घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डन, पदाधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। यह जानकारी सिविल डिफेंस प्रयागराज के स्टाफ ऑफिसर एवं मीडिया प्रभारी रवि शंकर द्विवेदी ने दी।

सिविल डिफेंस की सक्रियता और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय से श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान काफी सहूलियत मिली। स्वयंसेवकों की सतर्कता से पर्व के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल