home page

सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा और सुशासन का माध्यम बनाएं : स्वतंत्र देव सिंह

 | 
सेवा संकल्प अभियान को जनसेवा और सुशासन का माध्यम बनाएं : स्वतंत्र देव सिंह


17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर

प्रयागराज, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनसेवा और सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनाया जाए। अभियान में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह बातें गुरुवार काे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिविल लाइंस स्थित विनायक मॉल में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केक काटा। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की ओर से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए पीवीआर में फिल्म प्रदर्शन की व्यवस्था की गई।

भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी मंडलों और बूथों पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम हुआ। बालसन चौराहा, भारद्वाज आश्रम, दशाश्वमेध घाट, कोटेश्वर महादेव मंदिर, अहिल्याबाई होल्कर प्रतिमा स्थल और कलश चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर दीप जलाए गए।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अनिल केसरवानी, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, डॉ. शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शुभम सिंह, पवन श्रीवास्तव और अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्य

कर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल