home page

संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन को समर्पित रहे हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : नन्दी

 | 
संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन को समर्पित रहे हैं मोदी सरकार के 12 वर्ष : नन्दी


चौक मंडल की गलियों में पहुंचे मंत्री नन्दी, बूथ अध्यक्षों एवं संगठन पदाधिकारियों के घर जाकर की मुलाकात

प्रयागराज, 16 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को प्रयागराज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन और समृद्धि से खुशहाली को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवधि भारतीय संस्कृति, भारतीय अर्थव्यवस्था और विश्व पटल पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

मंगलवार को मंत्री नन्दी ने अपने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल की विभिन्न गलियों और मोहल्लों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, संगठन पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की।

मंत्री नन्दी ने रानी मंडी क्षेत्र में भाजपा बूथ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सोनी के आवास पर पहुंचकर उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आश्वस्त किया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।

भ्रमण के दौरान बहादुरगंज में बूथ अध्यक्ष राजे केसरवानी, सत्यम केसरवानी एवं प्रेमचंद, ऊंचा मंडी में अनूप रंजन एवं विजय केसरवानी, मालवीय नगर में प्रदीप सिंह, लोकनाथ में शैलेंद्र कुमार, रानी मंडी में सूर्य प्रकाश सोनी एवं सेक्टर संयोजक विजय कुशवाहा, चौक गंगादास में अशोक टंडन तथा अतरसुईया में मनीष चंद्रा, विशाल कुमार एवं रंजीत कुमार गुप्ता के आवास पर जाकर मुलाकात की।

मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा का संगठन परिवार की भावना पर आधारित है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी 'झल्लर', चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, सेक्टर संयोजक राजेश केसरवानी, राजू पाण्डेय, मधुकर पाण्डेय, अमित गुप्ता, विजय कुशवाहा, बचपन गुप्ता, धीरज केसरवानी, अनूप मिश्रा, रोशनी अग्रवाल, कुमकुम श्रीवास्तव, मासूम अब्बास नकवी, सौरभ शर्मा, आयुष पाण्डेय, शाश्वत मिश्रा, अवेधेश श्रीवास्तव, सुमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल