home page

महिला आईटीआई के छात्रावास में छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

 | 
महिला आईटीआई के छात्रावास में छात्रा का फंदे से लटका मिला शव


कमरा नंबर 10 में हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की

प्रयागराज, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के महिला आईटीआई के छात्रावास के कमरे में गुरुवार को छात्रा का शव फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर सागर जैन ने बताया कि बिहार के सहरसा जनपद के बैजनारापुर गांव निवासी रूपाली कुमारी (19) पुत्री शरद कुमार प्रयागराज कटरा स्थित महिला आईटीआई की छात्रा थी और वहीं छात्रावास में रहती थी। गुरुवार सुबह छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका उसका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और इस संबंध में छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल