home page

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, मिलकर लड़ेंगे 2027 का चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह

 | 
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, मिलकर लड़ेंगे 2027 का चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह


वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, मिलकर लड़ेंगे 2027 का चुनाव : स्वतंत्र देव सिंह


प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों से किया संवाद, सुनी मन की बात

प्रयागराज, 27 नवंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पास संगठनात्मक अनुभव की पूरी किताब है। नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनसे सीखने और मार्गदर्शन लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। वर्ष 2027 का चुनाव हम सभी को मिलकर लड़ना और जीतना है। यह बातें जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान कहीं।

भाजपा मीडिया विभाग के विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने शहर उत्तरी, शहर पश्चिमी और शहर दक्षिणी विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर उनके विचार सुने। इस दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव भी मिले।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा एक विशाल संगठन है और वरिष्ठ कार्यकर्ता इसकी अमूल्य पूंजी हैं। उनसे विभिन्न विषयों पर सीखने और मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, जबकि भाजपा के पास अपने काम का आधार है। राष्ट्र प्रथम की भावना से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता काम करता है। इसलिए सभी को जीत का संकल्प लेकर वर्ष 2027 के चुनावी मैदान में उतरना है।

उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सुझावों एवं समस्याओं को अपनी डायरी में बिंदुवार दर्ज किया। साथ ही उचित समाधान का आश्वासन भी दिया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महापौर गणेश केसरवानी, पदुम जायसवाल, शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, अनीता सिंह, मृत्युंजय तिवारी, देवेश सिंह, रामजी शुक्ला, मनोज कुमार कुशवाहा, श्याम हेला, रवि केसरवानी, गोपाल बाबू जायसवाल, अनिल गोस्वामी, हमीदा बानो, विवेक अग्रवाल, भोला तिवारी, सुभाष वैश्य और रणजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल