home page

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज के 40 से अधिक नेताओं को मिली जगह

 | 
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज के 40 से अधिक नेताओं को मिली जगह


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज के 40 से अधिक नेताओं को मिली जगह


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज के 40 से अधिक नेताओं को मिली जगह


2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर जोर, रीता बहुगुणा जोशी, नरेंद्र सिंह गौड़ समेत कई प्रमुख चेहरे शामिल

प्रयागराज, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई कार्यकारिणी के साथ स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की। इसमें प्रयागराज के 40 से अधिक नेताओं को जगह मिली है। पार्टी ने संगठन में अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

काशी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रयागराज से पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़, विधायक पीयूष रंजन निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, डॉ. एलएस ओझा, डॉ. यूबी यादव, यमुनापार के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति और विभावनाथ भारती को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

इसके अलावा पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, शशि वार्ष्णेय, अनामिका चौधरी, डॉ. ऋचा सिंह, अनीता सचान, बाबूलाल भंवरा, मृत्युंजय तिवारी, कन्हैयालाल पांडेय, उमेश द्विवेदी और संजय पासवान समेत कई अन्य नेताओं को भी स्थान मिला है।

स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी

प्रदेश कार्यसमिति के साथ स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी घोषित की गई है। प्रयागराज से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

वहीं, विशेष आमंत्रित सदस्यों में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, सुरेंद्र चौधरी, शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को शामिल किया गया है।

संगठन को मजबूत करने की तैयारी

प्रदेश कार्यकारिणी में प्रयागराज के बड़ी संख्या में नेताओं को स्थान मिलने से स्थानीय संगठन में उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर रहेगा।

नई कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ. शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, शुभम सिंह, सुजीत कुशवाहा और मोहित गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल