home page

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो टीम के चयन के लिए 12 नवंबर को होंगे ट्रायल

 | 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की ताइक्वांडो टीम के चयन के लिए 12 नवंबर को होंगे ट्रायल


महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का होगा चयन, विश्वविद्यालय और संघटक महाविद्यालयों के नियमित विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा

प्रयागराज, 05 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की महिला और पुरुष ताइक्वांडो टीम के गठन के लिए 12 नवंबर को चयन प्रतियोगिता और ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि को विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

विश्वविद्यालय के खेल बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया में इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक महाविद्यालयों के सभी नियमित विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपने साथ विश्वविद्यालय का पहचान पत्र और शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुल्क रसीद लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के भीतर खेल बोर्ड कार्यालय पहुंचकर विद्यार्थी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को अंतर विश्वविद्यालयीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उन्होंने इच्छुक नियमित विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल