home page

प्रो. एसआई रिजवी बने आईपीएस के निदेशक

 | 
प्रो. एसआई रिजवी बने आईपीएस के निदेशक


कुलपति की स्वीकृति के बाद कुलसचिव ने जारी किया नियुक्ति आदेश

प्रयागराज, 18 नवंबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग के प्रो. एसआई रिजवी को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) का निदेशक नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की स्वीकृति के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। यह जानकारी बुधवार को विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने दी।

प्रो. रिजवी वर्तमान में विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह शोध एवं विकास के अधिष्ठाता सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह पूर्व में भी आईपीएस के निदेशक का दायित्व संभाल चुके हैं।

प्रो. एसआई रिजवी का नाम स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल