home page

नवप्रवेशी विद्यार्थियों में अभाविप से जुड़ने को लेकर उत्साह : हिमांशु

 | 
नवप्रवेशी विद्यार्थियों में अभाविप से जुड़ने को लेकर उत्साह : हिमांशु


नवप्रवेशी विद्यार्थियों में अभाविप से जुड़ने को लेकर उत्साह : हिमांशु


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान की शुरुआत

प्रयागराज, 17 सितंबर (हि.स.)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से जुड़ने और संगठन की गतिविधियों को जानने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। यह बातें अभाविप की इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष हिमांशु ने सदस्यता अभियान के शुभारंभ के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नए छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

अभाविप की इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर के विभिन्न स्थानों पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें संगठन की गतिविधियों, छात्रहित से जुड़े विषयों तथा सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी।

हिमांशु ने कहा कि नए विद्यार्थियों में संगठन के कार्यों को जानने और उससे जुड़ने की रुचि दिखाई दे रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। अभाविप इकाई ने बताया कि पूरे शैक्षणिक सत्र में सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को छात्रहित, सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल