home page

ऐतिहासिक होगा दो अक्टूबर को प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन : कुमार नारायण

 | 
ऐतिहासिक होगा दो अक्टूबर को प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन : कुमार नारायण


ऐतिहासिक होगा दो अक्टूबर को प्रस्तावित हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन : कुमार नारायण


सम्मेलन में संत समाज और हिंदू समाज के प्रतिनिधि हिंदू संरक्षण से जुड़े प्रस्ताव पारित कर केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजेंगे

प्रयागराज, 13 सितंबर (हि.स.)। दो अक्टूबर को केपी कम्युनिटी सेंटर में प्रस्तावित विराट हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में संत समाज और हिंदू समाज के प्रतिनिधि हिंदू समाज के संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और प्रस्ताव पारित करेंगे। पारित प्रस्तावों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। यह जानकारी रविवार काे सम्मेलन के संयोजक कुमार नारायण ने दी।

वह मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को दोपहर दो बजे सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज करेंगे। सम्मेलन में हिंदुत्व का जयघोष करते हुए हिंदू समाज के संरक्षण और उससे जुड़े विषयों पर संतों एवं समाज के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श होगा।

कुमार नारायण ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में विभिन्न लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अमित कुमार एडवोकेट ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के अखाड़ा परिषद और हिंदू महासभा से जुड़े करीब 500 लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जवाहर श्रीवास्तव, सर्वेश कपूरिया, प्रवीण श्रीवास्तव धन्नू भैया, रवि दादा, राजेंद्र केसरवानी पप्पू निमिट्ठरिया, शिवम मिश्रा, अलका सक्सेना, जूही सक्सेना, प्रदीप श्रीवास्तव एडवोकेट, अभिषेक ठाकुर, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, समीर कुमार गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल खन्ना, रिंकू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल