home page

विधानसभा चुनाव 2027 में मोर्चों के कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका : अनिल सिंह

 | 
विधानसभा चुनाव 2027 में मोर्चों के कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका : अनिल सिंह


विधानसभा चुनाव 2027 में मोर्चों के कार्यकर्ता निभाएंगे अहम भूमिका : अनिल सिंह


बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें कार्यकर्ता

प्रयागराज, 15 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी मोर्चों के पदाधिकारी केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए सभी मोर्चे अभी से क्षेत्रवार कार्ययोजना बनाकर संगठन की गतिविधियों को गति दें। संगठन की असली ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर पर उनकी सक्रियता से ही संगठन मजबूत होगा। यह बातें भाजपा यमुनापार के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में चार मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में कहीं।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अनिल सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, महिला मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। आपसी समन्वय और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाएं। आगामी चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के साथ बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ता उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के बीच पहुंचें तथा उनके उत्थान और सम्मान के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि किसान, महिला, अनुसूचित और पिछड़े वर्ग के लोगों से मजबूत संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना मोर्चों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह और जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सभी नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी यमुनापार दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवती पाल, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष दुबराज भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय, रत्नाकर सिंह, सुखराम कुशवाहा, अनिल मिश्रा, सुधाकर पांडेय, आनंद तिवारी, गिरीश कुमार चतुर्वेदी सहित चारों मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल