home page

पीसीएस परीक्षा में यूपी में औरैया जिले के प्रशांत ने 7वीं रैंक हासिल की

 | 
पीसीएस परीक्षा में यूपी में औरैया जिले के प्रशांत ने 7वीं रैंक हासिल की


औरैया, 30 मार्च (हि .स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बेला क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि स्थानीय निवासी प्रशांत सिंह ने पीसीएस परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्हाेंने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बेला-दिबियापुर रोड निवासी अशाेक कुमार के पुत्र प्रशांत सिंह 10 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे। उनकी कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम वर्ष 2024 में देखने को मिला, जब उन्होंने पहली बार पीसीएस परीक्षा में भाग लिया। शानदार प्रदर्शन करते हुए 7वीं रैंक प्राप्त की। इस सफलता के साथ उनका चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) के पद पर हुआ है।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र में भी उत्साह का वातावरण है और लोग उनकी सफलता को प्रेरणादायक बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशांत सिंह की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए मिसाल है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

प्रशांत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, समर्थन और आशीर्वाद के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार