home page

महाभारत कालीन प्राचीन शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, भक्तों को न हो असुविधा के दिए निर्देश

 | 
महाभारत कालीन प्राचीन शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, भक्तों को न हो असुविधा के दिए निर्देश


महाभारत कालीन प्राचीन शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, भक्तों को न हो असुविधा के दिए निर्देश


फिरोजाबाद, 02 अगस्त (हि.स.)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा संयुक्त रूप से महाभारत कालीन प्राचीन श्री शान्तेश्वर नाथ महादेव मन्दिर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मन्दिर परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही मन्दिर परिसर को और अधिक भव्य एवं सुसज्जित रूप देने पर भी चर्चा की गई।

श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मन्दिर परिसर तथा आसपास के मार्गों पर लाइटिंग (प्रकाश व्यवस्था) को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। जिससे यहां आने वाले भक्तों एवं कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा, पेयजल या सुरक्षा संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।

भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुगमता से दर्शन-पूजन कर सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़