home page

भारतीय संस्कृति व सोमनाथ की महत्ता पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

 | 
भारतीय संस्कृति व सोमनाथ की महत्ता पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न


मीरजापुर, 07 मई (हि.स.)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार मीरजापुर में गुरुवार को साेमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत भारतीय संस्कृति तथा सोमनाथ पर्व का महत्व विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. माधवी शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति, धार्मिक विरासत और सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में अंशिका मोदनवाल ने प्रथम, जान्हवी मोदनवाल एवं आंचल मौर्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कृतिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन भातखंडे उमंग कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. डॉ. कुसुम लता के नेतृत्व में किया गया। संचालन डॉ. शेफालिका राय ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. शिखा तिवारी एवं डॉ. विद्या सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. दीपक कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा