पुलिस ने लौटवाए 150 पीड़ितों को मोबाइल, खिले चेहरे
फिरोजाबाद, 24 जून (हि.स.)। सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम ने बुधवार को सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज शिकायतों के आधार पर पीड़ितों के भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 150 मोबाइल बरामद कर इन्हें सौंपे है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी आई है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने बताया कि सर्विलांस सेल टीम व थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर पीड़ितों द्वारा सीईआईआर पोर्टल, पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 150 मोबाइल भिन्न-भिन्न कम्पनियों के बरामद कर पीड़ितों को उनके सुपुर्द किया है। बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कुल 1537 मोबाइल भिन्न-भिन्न जनपद, राज्यों की पुलिस के साथ समनवय स्थापित कर बरामद कर आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके हें। अपने गुम हुए मोबाइल पाकर आवेदकों द्वारा फिरोजाबाद पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।
एएसपी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश भर में गुम हुए मोबाइलों की शिकायत दर्ज करने के लिए सीईआईआर पोर्टल चलाया जा रहा है। जिस पर आवेदक अपने गुम हुए मोबाइल की शिकायत स्वयं दर्ज कर सकते है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक मुकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम व समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक मय टीम जनपद फिरोजाबाद है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

