home page

एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

 | 
एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित


देवरिया, 24 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने

सम्मानित किया।

एसपी ने थाना खुखुन्दू में तैनात। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष खुखुन्दू दिनेश कुमार मिश्र को विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए विशेष रूप से प्रशंसित किया गया। उनके नेतृत्व में लंबित प्रकरणों का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

आरक्षी वेद प्रकाश यादव को आईजीआरएस से संबंधित संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप जनवरी 2026 में आईजीआरएस निस्तारण के मामले में जनपद देवरिया को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही महिला आरक्षी दीक्षा शुक्ला को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला उत्थान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।--------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक