home page

पुलिस ने लौटाए पीड़ितों के 31 लाख के 151 गुम मोबाइल, चेहरे पर आई खुशी

 | 
पुलिस ने लौटाए पीड़ितों के 31 लाख के 151 गुम मोबाइल, चेहरे पर आई खुशी


फिरोजाबाद, 11 सितंबर (हि.स.)।सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम ने शुक्रवार को सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल गुम होने के संबंध में दर्ज शिकायतों के आधार पर कुल 151 मोबाइल फोन बरामद कर उनके आवेदकों के सुपुर्द किए है। मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी आई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध शेखर सेंगर के कुशल नेतृत्व में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए अभियान चल रहा है।

सीओ साइबर अपराध शेखर सेंगर ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस मुकेश कुमार ने सर्विलांस सेल टीम एवं जनपद के समस्त थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज करायी गयी मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 151 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके आवेदकों के सुपुर्द किए है। सीओ ने बताया कि बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख रुपये है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़