home page

पड़री पुलिस ने नष्ट की 1180 लीटर अवैध शराब, 95 मामलों से जुड़ा था माल

 | 
पड़री पुलिस ने नष्ट की 1180 लीटर अवैध शराब, 95 मामलों से जुड़ा था माल


मीरजापुर, 06 मई (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे माल निस्तारण अभियान के तहत बुधवार को पड़री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1180.2 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया। यह शराब आबकारी अधिनियम के 95 मुकदमों से संबंधित थी।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 से 2025 के बीच दर्ज मामलों में बरामद 960 लीटर कच्ची देशी शराब और 220.2 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब को न्यायालय के आदेश के बाद नष्ट कराया गया। थाना पड़री परिसर में गठित टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई।

विनष्टीकरण के दौरान नायब तहसीलदार अरविन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर मुनेन्द्र पाल सिंह, आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार तथा थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि लंबित माल का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभिलेखों का बोझ कम हो और पारदर्शिता बनी रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा