home page

आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 1868 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

 | 
आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 1868 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा


औरैया, 10 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा बुधवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा के दौरान खुद जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के कारण किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा जिले के कुल 10 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों का आंकड़ा काफी बड़ा रहा। कुल पंजीकृत 8640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1868 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में कुल 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 3403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 917 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 4320 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 951 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार