home page

पुलिस भर्ती परीक्षा : आखिरी दिन की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न

 | 
पुलिस भर्ती परीक्षा : आखिरी दिन की प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न


लखनऊ, 10 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आज आखिरी दिन है। प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो चुकी, जो सुबह 10 बजे से शुरु हुई थी। द्वितीय पाली की परीक्षा कुछ घंटे बाद शुरू होगी, जो पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के लिए किए गए व्यापक प्रबंधों का बंदोबस्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि दोनों पालियों में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, फ्रिस्किंग, पहचान सत्यापन और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी ने कहा है कि नकल, प्रतिरूपण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग अथवा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने जैसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीजी ने कहा है कि नकल, प्रतिरूपण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग अथवा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने जैसे कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक