उत्तर प्रदेश में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी
— सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर, मठ मंदिर और शिवालयों में सादी वर्दी में तैनात पुलिस
लखनऊ, 02 अगस्त (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी, मथुरा, अयोध्या समेत जिलों के कई बड़े प्रमुख मठ, मंदिर और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई हैं। कांवड़ यात्राओं पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। एटीएस एसटीएफ और स्थानीय एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिलने इनपुट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जिलों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। सोशल मीडिया के सभी प्लेट फार्मों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और कमिश्ररेट पुलिस को अपने-अपने इलाकों में पैदल गश्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोकल इंटलीजेंस को भी सक्रिय किया गया है। जिन जिलों से कांवड़ यात्रा निकलेगी, वहां की पुलिस को भी सतर्क रखा गया है।
वाराणसी को जोन में बांटा गया
श्रावण मास में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक होती है। इसको देखते हुए शहर को पांच जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है, जहां लगभग आठ हजार पुलिस कर्मियों, पीएसी एनडीआरएफ और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। काशी विश्वनाथ समेत कई प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सादी वर्दी में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
कांवड़ यात्रा पर विशेष नजर, एटीएस की तैनाती कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। आशंका है कि कांवड यात्रा में शामिल होकर आराजकत्वों लोग माहैल बिगाड़ सकते है। इसको देखते हुए यात्रा में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से नजर रखी जा रही हैं। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनुपर जैसे जनपद में कावड़ यात्रा मार्ग पर एटीएस के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर आधुनिक हथियारों से लैस एटीएस के 36 जवानों को तैनात किया गया है। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी, ड्रोन के जरिए 24 घंटे नजर रखी जा रही है। मुजफ्फरनगर डीएम ने तीन से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों अवकाश घोषित किया है।
लखनऊ में भी पुलिस अलर्ट लखनऊ में सोमवार से विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इसके अलावा चारबाग स्टेशन समेत सभी रेलवे स्टेशन, पार्क सार्वजनिक स्थल, इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटल, धर्मशाल, रैन बसेरा और आश्रय स्थलों पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया है।
मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में बनाई गई अस्थायी थाना और पुलिस चौकियांजिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 12 अगस्त तक जिले के सभी विभागों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। विशेष जरूरतों पर वरिष्ठ अधिकारियों से छुट्टी ली जा सकती है। वहीं, सभी शिक्षण संस्थानों में तीन से 12 अगस्त तक छुट्टी घोषित किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कांवड़ मार्गों और मेला क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले में एक अस्थायी थाना, नौ चौकियां बनायी गई है। इसके अलावा बुलंदशहर में एक थाना, 17 चौकियां, बागपत में एक थाना 11 चौकियां और हापुड़ जिले में एक थाना और 21 पुलिस चौकियां स्थापित की गई है।
यूपी पुलिस काे मिला खुफिया इनपुट
सूत्रों की माने तो केंद्रीय जांच एजेंसियों से पुलिस को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे में आतंकी राज्य में किसी भी जिले में बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। आतंकियों के निशाने पर मुख्यमंत्री आवास, विधान भवन, सरकारी इमारतें कावड़ यात्रा और भीड़भाड़ वाले इलाके होने की संभावनाएं है। हाल ही में जम्मू कश्मीर में एक आतंकी घटना हुई है, जिससे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। इस लिहाज पुलिस महानिदेशक ने खुफिया इनपुट के बाद राज्य में हाई अलर्ट किया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।----------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

