home page

फर्रखाबाद में एक एसआई और तीन चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

 | 

फर्रुखाबाद, 03 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद की एसपी आरती सिंह ने जिले के तीन चौकी इंचार्ज और एक एसआई को विवेचना में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि प्रभारी चौकी पल्ला विजय कुमार, प्रभारी चौकी ताजपुर अनिल सिकरवार एवं प्रभारी चौकी बबना इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव एवं शिकायत जांच प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक अमर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को शिकायत जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया।

एसपी आरती सिंह ने बताया चौकी इंचार्जों द्वारा विवेचना में लापरवाही की गयी है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar