home page

एसपी आरती सिंह ने 24 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

 | 
एसपी आरती सिंह ने 24 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले


फर्रुखाबाद,02 नवंबर (हि.स.)। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने साेमवार काे पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। उन्हाेंने उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी समेत कुल 24 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कियाहै।

एसपी ने फेरबदल करते हुए कमालगंज, मऊदरवाजा, फतेहगढ़, कादरीगेट, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद, कंपिल और कायमगंज समेत विभिन्न थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि पुलिस लाइन और अन्य इकाइयों में तैनात कर्मियों को थानों में नई तैनाती दी गई। केंद्रीय कारागार में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक सक्रिय बनाने, थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर