home page

हाथरस में दो हिस्ट्रीशीटर माफिया घोषित

 | 
हाथरस में दो हिस्ट्रीशीटर माफिया घोषित


हाथरस, 26 मार्च (हि.स.)। हाथरस पुलिस ने थाना सादाबाद क्षेत्र के दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को जनपदीय स्तर पर आपराधिक माफिया घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, महावतपुर निवासी कमलकांत गौतम उर्फ केके और समदपुर निवासी विक्रम उर्फ विक्को उर्फ भिक्को लंबे समय से गंभीर अपराधों में सक्रिय थे। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अवैध असलाह रखने जैसे मामले शामिल हैं। इन दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। कमलकांत गौतम पर हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में लगभग डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, विक्रम उर्फ विक्को पर भी मारपीट, धमकी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। माफिया घोषित होने के बाद पुलिस ने दोनों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना