home page

जनहित के दो मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद वीरेंद्र सिंह

 | 
जनहित के दो मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद वीरेंद्र सिंह


वाराणसी, 30 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी के समीप चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पीएमओ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट किया। सांसद वीरेंद्र सिंह ने जनहित के दो गंभीर मुद्दे को प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष रखा।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी के पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर इंडियन सेक्शन ऑफ द थियोसोफिकल सोसायटी की संपत्तियों में कथित हेराफेरी एवं चहेते लोगों को लाभ पहुंचाने से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे हैं। थियोसोफिकल सोसायटी के इतिहास और मौजूदा स्थिति से प्रधानमंत्री को वाकिफ कर दिया गया है। साथ ही निर्णायक पहल की मांग की है।

उन्होंने बताया कि इसके अतरिक्त चंदौली के किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवज़ा देने की मांग रखी है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि चंदौली की जमीन जिसका सर्किल रेट अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है, उसको बढ़ाकर किसानों को न्यायोचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनता की संपत्ति की हेराफेरी हो या किसानों के हक का सवाल, चुप नहीं बैठेंगे। न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद