home page

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फिरोजाबाद के 511 स्थानों पर 11 लाख 51 हजार जले आशीर्वाद के दीपक

 | 
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर फिरोजाबाद के 511 स्थानों पर 11 लाख 51 हजार जले आशीर्वाद के दीपक


फिरोजाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। ‘‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दिया‘‘ के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश-प्रदेश के साथ-साथ पूरे जनपद में सेवा संकल्प और सुशासन के रूप में मनाया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर पूरे जनपद में प्रमुख स्थानों, ऐतिहासिक इमारतों, सरकारी भवनों, धार्मिक स्थानों, सांस्कृतिक स्थलों के साथ-साथ जनता के आवागमन के दो प्रमुख स्थलों कलेक्ट्रेट और विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के नेतृत्व में भी दीप प्रज्जवलित कर इस अवसर को विशेष बनाया गया। इस दाैरान 11 लाख 51 हजार 511 विभिन्न स्थानों पर आशीर्वाद के दीपक जलाये गए।

इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरसागंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसराना, जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं एस.एन.एम. चिकित्सालय, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय जलेसर रोड, पुलिस लाईन फिरोजाबाद इन संस्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़