गांधी-शास्त्री जयंती पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मीरजापुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राजगढ़ के शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा में शुक्रवार को गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ‘ग्रीन गुरु’ ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद गांधी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और खेलकूद में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में सुपाड़ी और लिली के पौधे लगाए। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2015 से लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जयंती पर पौधरोपण अभियान का यह 4111वां दिन रहा।
शुभम कुमार, विनोद कुमार, अनुराग, अनिल जैसल, प्रदीप सोनकर और महेश सोनकर ने भी पौधरोपण में सहयोग किया। ग्रीन गुरु ने कहा कि अभियान का उद्देश्य धरती को हरा-भरा रखना और लोगों को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण के लिए जागरूक करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

