भाजपा में पुराने कार्यकर्ता एवं नेता हाशिये पर हैं - अजय राय
वाराणसी, 14 मई (हि. स.)। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार काे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में जो उच्च नेताओं का अच्छा चमचा होगा, वही मंत्री बनेगा। जो पुराने कार्यकर्ता एवं नेता है, वह हाशिये पर आ गए हैं। अजय राय ने वाराणसी के एक पुराने नेता का बिना नाम लिए बिना कहा कि एक समय ऐसा था जब भारतीय जनता पार्टी में एक प्रमुख और सक्रिय नेता थे लेकिन आज के समय उनके पास कोई काम नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि से मुलाकात पर अजय राय ने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में रहने वाले लोगों से परस्पर जुड़ा रहता हूं। मेरा आवास सभी के लिए खुला रहता है, मेरे स्वास्थ्य से संबंधित शुभकामनाओं के साथ मिलने जुलने वाले लोग मेरे शुभचिंतक आवास पर आ रहे हैं। दूसरे किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति का आना कोई नई बात नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

