home page

गंगा में छलांग लगाने जा रही किशोरी को राहगीर ने बचाया

 | 
गंगा में छलांग लगाने जा रही किशोरी को राहगीर ने बचाया


मीरजापुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल पर शनिवार रात गंगा में छलांग लगाने जा रही किशोरी को एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए बचा लिया। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्थान समाचार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में रात करीब 10 बजे किशोरी पुल पर लगी सुरक्षा जाली पर चढ़ गई और गंगा में छलांग लगाने वाली थी। इसी दौरान वहां से बाइक से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी। उसने तत्काल बाइक रोकी और किशोरी का पैर पकड़कर उसे नीचे खींच लिया।

सूचना पर पहुंची चुनार कोतवाली पुलिस किशोरी को थाने ले गई। पुलिस ने उसे समझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

कोतवाल विजय शंकर सिंह के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा