home page

फिट इंडिया का संकल्प साकार करेगा ओपन जिम, विकास कार्यों का लोकार्पण

 | 
फिट इंडिया का संकल्प साकार करेगा ओपन जिम, विकास कार्यों का लोकार्पण


मीरजापुर, 23 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने साेमवार काे पक्का पोखरा, बुंदेलखंडी और संकटमोचन वार्ड में नगर पालिका परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों का विधि विधान से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और युवाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य है।

पक्का पोखरा में ओपन जिम का लोकार्पण

पक्का पोखरा वार्ड में प्राथमिक विद्यालय के पास नया ओपन जिम स्थापित किया गया है। कुछ दिन पहले विद्यालय की छत और फर्श की मरम्मत की मांग उनके सामने आई थी। अब ओपन जिम से न केवल विद्यालय के छात्र बल्कि वार्ड के सामान्य लाेग भी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकेंगे। विद्यालय के पास बने पोखरा पर भी विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें पाथवे सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। वहीं संकट मोचन वार्ड में सीसी सड़क और नाली निर्माण भी कराया गया।

बुंदेलखंडी वार्ड में नाली मरम्मत और ढक्कन निर्माण

बुंदेलखंडी वार्ड में नाली मरम्मत और ढक्कन निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और जल निकासी में सुधार होगा। नगर के लोग तभी खुश और स्वस्थ रहेंगे, जब उनके स्वास्थ्य और युवाओं के विकास पर ध्यान दिया जाएगा। यह नगर के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा