home page

'ऑनलाइन' से प्रभावित हो रहा है व्यापार, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

 | 
'ऑनलाइन' से प्रभावित हो रहा है व्यापार, व्यापारियों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन


सीतापुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सीतापुर के जिलाध्यक्ष विभू पुरी के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल कांग्रेस सासंद राकेश राठौर से उनके आवास पर मिला। प्रदेश संगठन द्वारा आनलाइन व्यापार से आ रही छोटे व्यापारियों को दिक्कतों से संबंधित एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से संबोधित दिया गया।

जिलाध्यक्ष विभू पुरी ने आनलाइन से आ रही व्यापारियों को दिक्कतों से सासंद राकेश राठौर को रूबरू करवाया। सासंद राकेश राठौर ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की इन समस्याओं को सरकार तक अवश्य पहुचाएंगे। विभु पुरी ने बताया कि ऑनलाइन के कारण उजड़ते व्यापार पर सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर हाल में सरकार को व्यापारियों के हित को साधकर कार्य करना चाहिए तभी देश विकास करेगा।

ज्ञापन देते समय प्रतिनिधिमण्डल में जिला महामंत्री गोविन्द सहाय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीज गोरी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा, जिलामंत्री धीरेंद्र शुक्ला (मोनू) नगर महामंत्री आशीष (आशू), वैभव, नंदकिशोर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma