home page

ओमान के निकट पोत हमले में मृत शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मिले बड़े अधिकारी, दिया हर संभव सहायता का आश्वासन

 | 
ओमान के निकट पोत हमले में मृत शिवानंद चौरसिया के परिजनों से मिले बड़े अधिकारी, दिया हर संभव सहायता का आश्वासन


देवरिया, 18 जून (हि.स.)। ओमान के निकट एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में जान गंवाने वाले जनपद देवरिया निवासी शिवानंद चौरसिया के पैतृक गांव सुरौली पहुंचकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

अधिकारियों ने दिवंगत शिवानंद चौरसिया की माता, पत्नी एवं अन्य परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन-प्रशासन परिवार के साथ है तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों की संवेदनापूर्ण मुलाकात से परिजनों को कुछ संबल मिला।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक