home page

नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सेंट्रल जोन के डीसीपी और एसीपी हटाए गए

 | 
नोएडा में हुए श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सेंट्रल जोन के डीसीपी और एसीपी हटाए गए


नोएडा, 20 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सेंट्रल जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस उपायुक्त प्रथम को हटा दिया है। चर्चा है कि नोएडा में 13 अप्रैल को श्रमिकों के हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस आयुक्त ने यह कार्रवाई की है। पुलिस विभाग में चर्चा है कि कुछ और अधिकारी जल्द इधर से उधर होंगे।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन शैव्या गोयल को हटाकर उनकी जगह डीसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त उमेश यादव सेंट्रल जोन प्रथम को हटाकर उनकी जगह दीक्षा सिंह को तैनात किया गया है। यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त ने की है।

वहीं शहर में चर्चा है कि 13 अप्रैल को नोएडा में मजदूरों के हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस आयुक्त ने यह कार्रवाई की है। पुलिस विभाग में यह भी चर्चा है कि कुछ और अधिकारियों का तबादला हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी