home page

सोनभद्र पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ 302 मोबाइल

 | 
सोनभद्र पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ 302 मोबाइल


सोनभद्र, 21 जून (हि.स.)। पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से खोये 302 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाया है।

एएसपी ऋषभ रूणवाल ने रविवार को बताया की मई माह से अब तक सीईआइआर पोर्टल पर मोबाइल खोने की प्राप्त सुचनाओं के निस्तारण के लिए जिले की सर्विलांस सेल, एसओजी टीम एवं जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों को निर्देश दिया था।

इस आदेश के अनुपालन में जिले की पुलिस ने अब तक कुल 302 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये है। आज रविवार को पुलिस लाइन में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया है। अपने बहुमूल्य मोबाइल फोन पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोनभद्र पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया ।

सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील किया है की किसी भी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल अथवा निकटतम थाना पर सूचना दें जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी