सोनभद्र के परवा नाले में पिकनिक मना रहे तीन किशोर बहे, एक शव बरामद
सोनभद्र, 30 जून (हि.स.)। मांची थाना क्षेत्र के चड़गड़ा गांव के पास एक पहाड़ी नाले में मंगलवार काे पिकनिक मनाने गये तीन किशोर एकाएक आयें तेज पानी में बह गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पानी में बहे तीन किशोर में से एक का शव बरामद हो गया है व एक लापता हैं। एक गंभीर रूप से घायल होकर मिला जिसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।
मांची थानाध्यक्ष विनोद यादव के अनुसार मांची थाना क्षेत्र के चड़गड़ा गांव के तीन किशोर बबलू पुत्र मुमताज उम्र 18 वर्ष, अलिहसन पुत्र मुमताज उम्र 6 वर्ष व सुकतार पुत्र कैमुदिन उम्र 18 वर्ष गांव के ही पास स्थित परवा नाले में मवार को पिकनिक मनाने गए हुए थे। लगभग दो बजे वह लोग नाले में मस्ती कर रहे थे तभी एकाएक जोरदार बारिश होने लगी जिससे पहाड़ों का पानी एकाएक नाले में उफान के साथ बहने लगा किशोर जब तक कुछ समझ पाते तब तक तीनों पानी के तेज़ बहाव के साथ बह गये। कुछ समय बाद गांव में किसी तरह सूचना हुईं तो हड़कंप मच गया। गांव के लोगों द्वारा खोजबीन जारी कि गयी तो एक घंटे बाद घायल अवस्था में बबलू मिला और दो घंटे बाद सुकतार मृत अवस्था में मिला। वहीं अलिहसन का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। मामले कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बबलू को इलाज़ हेतु अस्पताल भेजवा दिया है। एक किशोर लापता हैं जिसके खोजबीन में पुलिस व ग्रामीण लगे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

