home page

नवजात बच्ची का शव नहर में मिला

 | 

औरैया, 02 जुलाई (हि.स.)। जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जलौखर गांव से निकली नहर में गुरुवार को एक नवजात बच्ची का शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले हरगोविंद ने सबसे पहले नवजात बच्ची का शव नहर में उतराता देखा और पुलिस को सूचित किया। इधर, बच्ची की लाश को देखने के लिए लोगों भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल ने बताया कि नवजात बच्ची की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची किसकी है और उसे किन परिस्थितियों में नहर में फेंका गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच कर रही है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार