home page

एनसीएपी की रिपोर्ट में 131 शहरों के बीच वाराणसी नंबर एक पर : नगर आयुक्त

 | 
एनसीएपी की रिपोर्ट में 131 शहरों के बीच वाराणसी नंबर एक पर : नगर आयुक्त


वाराणसी, 27 फरवरी(हि. स.)। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि काशी की हवा और भी साफ सिद्ध हुई है। काशीवासियों के लिए यह सुखद पल है। एनसीएपी की रिपोर्ट में 131 शहरों के बीच वाराणसी नंबर एक स्थान पर आया है। प्रदूषण को मात देने में काशीवासियों ने झंडा ऊंचा किया है। वायु गुणवत्ता में 45 प्रतिशत का ऐतिहासिक सुधार, सभी के लिए यह सुखद है।

वही, महापौर अशोक कुमार तिवारी ने भी एनएसीपी की रिपोर्ट में 131 शहरों के बीच वाराणसी नंबर एक स्थान पर आने पर काशीवासियों को बधाई देते हुए इसे सुखद पल बताया है। महापौर ने कहा कि भोलेनाथ की नगरी काशी में स्वच्छता का संदेश देने में हम सफल हुए हैं। देश में काशी ने सबसे बड़ा बदलाव किया है, स्वच्छता का संदेश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद