home page

महिलाओं को अधिकारों से वंचित करने वाले विपक्ष को मिलेगा करारा जवाब : स्वप्निल वरुण

 | 
महिलाओं को अधिकारों से वंचित करने वाले विपक्ष को मिलेगा करारा जवाब : स्वप्निल वरुण


कानपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। महिला आरक्षण बिल पास न करके विपक्ष ने सबसे बड़ी गलती की है। अब महिलाएं जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगी। महिलायें विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देंगी। महिलाओं को बराबरी का अधिकार मिलना ही चाहिए।

यह बातें बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कही। उनके नेतृत्व में रामनगर गांव में महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और अपने अधिकारों को लेकर एकजुटता दिखाई। पदयात्रा स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई बाहरी क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम के समापन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने विपक्षी नेताओं का पुतला दहन भी किया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वप्निल वरुण ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और केंद्र सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार और भागीदारी मिलना आवश्यक है। इस मौके पर रानू शुक्ला, विनय मिश्रा, विनय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और पदयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप