home page

‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के तहत होंगे नाट्य मंचन

 | 
‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ के तहत होंगे नाट्य मंचन


मीरजापुर, 21 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में 21 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित नाट्य मंचनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को संवाद, अभिनय और संगीत के माध्यम से मंचित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों को भी प्रस्तुत करने की योजना है।

अभियान के तहत प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में 30 नाट्य मंचन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों को संभावित आयोजन स्थल के रूप में रखा गया है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जानकारी साझा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, हेमंत, चिंतामणि मौर्या, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार कोल, रोहित त्रिपाठी, पूनम चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, अमित कुमार सिंह, आनंद मैनी, राम शिरोमणि मौर्य, मनोज दूबे, विजय शक्ति दूबे और शुभम जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा