home page

मुरादाबाद में जन-जागरूकता का संदेश देने के लिए निकाली गई साइकिल रैली

 | 
मुरादाबाद में जन-जागरूकता का संदेश देने के लिए निकाली गई साइकिल रैली


मुरादाबाद, 18 जून (हि.स.)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में संचालित समेकित जनकल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा गुरुवार को जनजागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नेताजी सुभाषचन्द्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुरादाबाद से विकास भवन तक निकाली गई।

साइकिल रैली को अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में खेल विभाग के खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, होमगार्ड्स एवं पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर अपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित होमगार्ड्स एवं स्काउट-गाइड विभाग के अधिकारियों ने स्वयं भी साइकिल चलाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास खण्ड मुरादाबाद जितिन राठी, वरिष्ठ सहायक युवा कल्याण विभाग रूद्रवीर सिंह, खेल विभाग के प्रशिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल