home page

मुरादाबाद : केजीके होम्योपैथिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग काे लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी

 | 
मुरादाबाद : केजीके होम्योपैथिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग काे लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी


मुरादाबाद, 12 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में राजकीय केजीके होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मुरादाबाद में छात्र-छात्राओं और इंटर्स का धरना-प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी आयुष इंटर्नशिप 7,500 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी मांग शासन तक पहुंचाने के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रखीं।

छात्रों का कहना है कि बीएचएमएस इंटर्नशिप के दौरान इंटन्स अस्पताल की बाह्य रोगी विभाग, वार्ड और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसलिए उन्हें अन्य चिकित्सा प्रणालियों के अनुरूप समान कार्य, समान सम्मान और उचित वजीफा मिलना चाहिए। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य चिकित्सा पद्धति के विरोध में नहीं है। यह आयुष इंटर्स के लिए समानता, सम्मान और उचित वजीफे की मांग को लेकर है। वैच 2020 के इंटर्न छात्रों और 2021 से 2025 तक के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

इंटर्न छात्रों में सिमरन राज, विभूति सक्सेना, मोनू मौर्या शामिल थे। प्रवीण ठाकुर, विशाल गंगवार, हिमांशु सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

---------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल