home page

रक्तचाप व शुगर की जांच के साथ-साथ ब्रेस्ट, सर्वाइकल तथा ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग पर भी विशेष ध्यान दें : जिलाधिकारी

 | 

- जिलाधिकारी अनुनय झा ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा

मुरादाबाद, 29 सितम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार काे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय (जिला अस्पताल) का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तचाप एवं शुगर की जांच के साथ-साथ ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर तथा ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि संभावित रोगों की समय से पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों, ओपीडी, कैश काउंटर, एनसीडी स्क्रीनिंग कक्ष, आभा/रजिस्ट्रेशन काउंटर, औषधि वितरण कक्ष, किचन, पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), वार्डों एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों से भी सीधे संवाद कर चिकित्सालय में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानी। निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय और चिकित्सा अधीक्षक राजेंद्र कुमार सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल