home page

मुरादाबाद से उत्तराखंड के लिए 10 और रोडवेज बसें चलाने की तैयारी

 | 
मुरादाबाद से उत्तराखंड के लिए 10 और रोडवेज बसें चलाने की तैयारी


मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से उत्तराखंड जाने के लिये यात्रियों को जल्द ही रोडवेज बसों की अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है। मुरादाबाद बस अड्डे से उत्तराखंड के विभिन्न रूटों पर करीब 10 और बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे रामनगर, काशीपुर समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

मुरादाबाद बस अड्डे से तिगरी मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। तिगरी मेला समाप्त होने के बाद उत्तराखंड के रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है।

मुरादाबाद रोडवेज डिपो की एआरएम राजवती ने शनिवार को बताया कि तिगरी मेले के लिए फिलहाल बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद उत्तराखंड के रूटों पर करीब 10 और बसें चलाने की योजना है। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर बातचीत चल रही है।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल