home page

पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए गुम हुए 30 लाख के 151 मोबाइल, चेहरे पर आई खुशी

 | 
पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए गुम हुए 30 लाख के 151 मोबाइल, चेहरे पर आई खुशी


फिरोजाबाद, 04 अगस्त (हि.स.)।सर्विलांस सेल एवं जनपद पुलिस टीम ने मंगलवार को सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल खोने के सम्बन्ध में दर्ज शिकायतों के आधार पर पीड़ितों के 151 मोबाइल बरामद कर उन्हें वापस लौटाए है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। मोबाइल पाकर पीड़ितों के चेहरे पर खुशी आई है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में सर्विलांस सेल प्रभारी मुकेश कुमार ने जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल, पर अपने मोबाइल गुम होंने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल विभिन्न कम्पनियों के बरामद किया है। जिन्हें आवेदकों के सुपुर्द किया गया है।

एएसपी ने बताया कि बरामद किए गये मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। जनपद में अब तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कुल 1747 मोबाइलों को भिन्न- भिन्न जनपद, राज्यों की पुलिस के साथ समनवय स्थापित कर बरामद करते हुए आवेदकों के सुपुर्द किये जा चुके है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़