home page

आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान में 57.16 प्रतिशत मतदान

 | 
आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर पुनर्मतदान में 57.16 प्रतिशत मतदान


-तीनों मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ पुनर्मतदान

लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन मतदेय स्थलों पर सोमवार को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर्स से प्राप्त सूचना के अनुसार, तीनों मतदेय स्थलों पर कुल मतदान 57.16 प्रतिशत रहा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनर्मतदान के दौरान तीनों मतदेय स्थलों पर मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदेय स्थलवार मतदान प्रतिशत के अनुसार, मतदेय स्थल संख्या-20, तहसील कैम्पस, खेरागढ़ पर 51.60 प्रतिशत, मतदेय स्थल संख्या-21, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सैंया पर 58.23 प्रतिशत तथा मतदेय स्थल संख्या-26, क्षेत्र पंचायत कार्यालय, फतेहाबाद पर 58.65 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि पुनर्मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह