स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी देव कुमार राजू के पुराने साथियों ने प्रचार में झोंकी ताकत
वाराणसी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हरिश्चंद्र कॉलेज से छात्रसंघ की राजनीति शुरू कर सक्रिय राजनीति में आए एमएलसी स्नातक चुनाव के प्रत्याशी देव कुमार राजू उर्फ देव गुप्ता के पुराने साथियों ने उनके लिए स्नातक एमएलसी चुनाव में प्रचार करते हुए पूरी ताकत झोंक दी है। हरिश्चंद्र कॉलेज से जुड़े हुए पुराने साथियों ने दिन रात एक करते हुए प्रचार किया है।
एमएलसी स्नातक चुनाव में वाराणसी निर्वाचन खंड में प्रत्याशी देव कुमार राजू से जुड़े विनयकांत मिश्रा, रामलखन छोटू, रत्नाकर सहित पुराने साथियों ने बड़ी संख्या में मतदान कराने की जिम्मेदारी लिया है। वहीं शिक्षकों में संपर्क करते हुए, अधिवक्ताओं के साथ घूमते हुए और व्यापारी वर्ग में चर्चा करते हुए देव कुमार राजू के समर्थक दिखाई पड़ रहे हैं।
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी देव कुमार राजू के समर्थक राहुल ने बताया कि हमारे प्रत्याशी देव गुप्ता हरिशचंद्र कॉलेज में चुनाव लड़कर छात्र संघ पदाधिकारी रहे हैं और कई छात्र संघ पदाधिकारियों को जिताकर राजनीति में सक्रिय कर चुके हैं। यही कारण है कि हरिशचंद्र कॉलेज से जुड़े हुए तमाम प्रमुख लोगों ने बिना बोले ही एमएलसी चुनाव की बागडोर अपने हाथ में संभाल ली है। यह चुनाव नौजवान के लिए रोजगार, सस्ती शिक्षा, बेहतर शिक्षा, हाथ में नौकरी जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है।
एमएलसी स्नातक प्रत्याशी देव कुमार ने कहा कि वह चाहते हैं कि बड़ी संख्या में नौजवान आगे आए और 23 अक्टूबर को अपने मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान कर उनकी जीत को सुनिश्चित करें। वह नौजवानों से प्रत्येक स्थिति में मतदान करने की अपील कर
ते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

